Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में युवती से दुष्कर्म:चाचा की हत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

    18 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को उसके चाचा की हत्या का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी और लंबे समय तक ब्लैकमेल किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव का निवासी राजेश कुमार काफी समय से युवती पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी देता था कि जिस तरह उसके चाचा की हत्या हुई थी, उसी तरह उसे भी मार देगा। इस धमकी के कारण युवती लंबे समय तक चुप रही। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता अपने घर में सो रही थी, तभी आरोपी राजेश दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोप है कि उसने युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य जाग गए और मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने भाग रहे आरोपी राजेश को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद भी आरोपी ने परिजनों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला दिवस पर अग्रसेन मंडल का होली मिलन:एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, महिलाओं-वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया
    Next Article
    कुत्ते को डंडों से पीटकर बोरे में भरा, VIDEO:शाहजहांपुर में रस्सी छूटने पर कब्रिस्तान में घुसा, बच्चे ने छत से बनाया वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment