Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत नेशनल हाईवे पर चार ट्रकों की टक्कर:एक की मौत, 5 घायल, 3 खड़े ट्रक में चौथा पीछे से जा घुसा

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसा हुआ। पीलीभीत-पूरनपुर नेशनल हाईवे पर चार ट्रक आपस में टकरा गए, जिसमें एक श्रमिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे की है। गजरौला कला निवासी 45 वर्षीय सोमपाल पुत्र तोताराम श्रमिक था। वह भूसे की गाड़ी पर मजदूरी के लिए घर से निकला था। जरा चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप नेशनल हाईवे पर चार ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। ट्रकों की इस टक्कर में सोमपाल चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। राजेंद्र सहित पांच अन्य लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस और जरा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल किया और सोमपाल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चार ट्रकों की टक्कर हुई है, जिसमें सोमपाल नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 4 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या:रसोईघर की चौखट पर फंदे से लटका मिला शव, 25 फरवरी को पिता का निधन हुआ था
    Next Article
    श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ होलिका दहन:अलीगढ़ में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, रंगों के बीच खुले में जाम छलकाने का वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment