Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत तहसील में अधिवक्ता को फोन पर धमकी:बैनामे के विवाद में मिली जान से मारने की धमकी, वकीलों में आक्रोश

    9 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत की पूरनपुर तहसील में एक अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तहसील परिसर में वकालत करने वाले अधिवक्ता महेशपाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि यह मामला एक भूमि के बैनामे से जुड़ा है। 13 फरवरी 2026 को ग्राम मनहरिया निवासी विक्रेता रामसरन अपने पुत्र राजू के साथ तहसील आए थे। उन्होंने ग्राम कुरैया खुर्द कलां स्थित अपनी भूमि (गाटा संख्या 45) का बैनामा क्रेता अनीता देवी के पक्ष में पंजीकृत कराया था। अधिवक्ता महेशपाल ने इस प्रक्रिया में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की थीं। शिकायत के अनुसार, बैनामा होने के उसी दिन रात करीब 8:21 बजे अधिवक्ता महेशपाल के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बैनामे के संबंध में पूछताछ शुरू की और देखते ही देखते गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरनपुर तहसील के अधिवक्ता एकजुट हो गए। अधिवक्ता संजय पांडे ने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है और अब पूरनपुर में खुलेआम धमकी दी जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि न्याय की लड़ाई लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम जनता का क्या होगा। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। थानाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन पर FIR दर्ज:मरीज से 100 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, निलंबन की कार्रवाई
    Next Article
    एसडीएम पर लगे गंभीर आरोप, जेसीबी-डंपर सील करने का विवाद:वाहन मालिक ने पैसों की मांग का दावा किया, एसडीएम ने आरोपों को नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment