Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दो बाघ और भालू साथ दिखे:जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ पल

    11 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। यहां एक ही रास्ते पर दो बाघ और एक भालू साथ-साथ चलते हुए दिखाई दिए। इस अनोखे पल को पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। आमतौर पर बाघ और भालू जैसे शिकारी जीव जंगल में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में चूका रेंज के पास मुख्य मार्ग पर दो बाघ शांति से टहल रहे थे, तभी दूसरी ओर से एक विशालकाय भालू भी उसी सड़क पर आ गया। तीनों वन्यजीवों के बीच कोई संघर्ष नहीं हुआ; वे कुछ दूरी के अंतराल में एक ही रास्ते पर चलते रहे। एक ही फ्रेम में इन तीन बड़े वन्यजीवों को देखना पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक और सुखद अनुभव रहा। यह सफर उनके लिए यादगार बन गया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व अपनी अद्भुत जैव विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र का गौरव है, जो लगभग 73,024.7 हेक्टेयर (करीब 730 वर्ग किलोमीटर) के विशाल भू-भाग में फैला हुआ है। इसका मुख्य क्षेत्र 60,279 हेक्टेयर और बफर जोन 12,745 हेक्टेयर में विस्तृत है। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण यहां के घने साल के जंगल और ऊंची घास के मैदान वन्यजीवों के लिए अनुकूल ठिकाना माने जाते हैं। पीटीआर को बाघों के संरक्षण में बेहतरीन कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'TX2' पुरस्कार मिल चुका है। यहां वन्यजीवों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। रिजर्व में बाघों की संख्या अब 71 से अधिक पहुंच चुकी है, जबकि भालुओं की अनुमानित संख्या 450 से अधिक है। इसके अलावा, यहां 100 से अधिक तेंदुए और हजारों की संख्या में हिरण (चित्तीदार हिरण, पाढ़ा और बारहसिंगा) भी मौजूद हैं। पर्यटकों के उत्साह में बढ़ोतरी वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि एक ही सड़क पर बाघ और भालू का इस तरह सहज नजर आना जंगल के स्वस्थ वातावरण का संकेत है। इस दुर्लभ दृश्य ने पर्यटकों के रोमांच को दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में मिला महिला का सिर कटा शव मिला:बुलंदशहर पुलिस पहचान करने में जुटी, हाथ पर गुदा हुआ है नाम
    Next Article
    बिजली गिरने से कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही:सासनी में हादसा, किसानों के 10 हजार पैकेट आलू खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment