Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली गिरने से कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही:सासनी में हादसा, किसानों के 10 हजार पैकेट आलू खराब

    9 hours ago

    1

    0

    हाथरस में कल मध्य रात्रि से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले में मध्य रात्रि में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी आई और बिजली भी कड़की। बिजली गिरने से एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढह गई। सासनी स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-1 की पिछली दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि उस समय कोई मजदूर मौजूद नहीं था। हालांकि, इस घटना में किसानों के हजारों पैकेट आलू मलबे में दबकर खराब हो गए। यह घटना सुबह 3 बजे के लगभग हुई। जिले में कल देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हल्की बूंदाबांदी के साथ बिजली कड़की थी। कोल्ड स्टोरेज संचालक को रात करीब 3 बजे घटना की जानकारी मिली। फोरमैन के अनुसार, जोरदार बिजली कड़कने के कारण ही दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिरी। काफी किसानों का हुआ नुकसान.. दीवार गिरने से चैंबर में रखा लगभग 10,000 पैकेट आलू खराब हो गया है। यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर बताया जा रहा है। इस हादसे से करीब 50 से 70 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिनका आलू यहां भंडारित था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई भी मजदूर या कर्मचारी दीवार के पास मौजूद नहीं था। स्टाफ कोल्ड स्टोरेज के अगले हिस्से में था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सुबह से छाए हुए हैं बादल... इसके अलावा शहर में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और बादलों व सूरज के बीच लुका छुपी चल रही है। सुबह तेज हवा भी चली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दो बाघ और भालू साथ दिखे:जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ पल
    Next Article
    देवरिया में दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शुरू:कड़ी सुरक्षा के बीच 10 केंद्रों पर 6,720 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment