Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन:वाराणसी से लखनऊ तक चलेगी, स्टेशन पर विशेष इंतजाम

    8 hours ago

    1

    0

    दरोगा भर्ती परीक्षा में 14 और 15 मार्च को लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में जहां वह लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन 14 और 15 मार्च को चलाने जा रहा है। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए इंतजाम करने भी शुरू कर दिए हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ- वाराणसी परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ- प्रयागराज संगम परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 17.45 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, विश्वनाथगंज, मऊ आइम्मा, सिवैथ, फाफामऊ, प्रयाग में रुकेगी। 1 लाख अभ्यर्थियों-अभिभावकों के आने की संभावना लखनऊ रेलवे प्रशासन के अनुसार उक्त दोनों ही दिनों में प्रतिदिन एक लाख परीक्षार्थी और अभिभावकों के आने की संभावना है। प्लेटफार्म पर भीड़ न हो, इसके लिए सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया बना दिया गया है। यहां से ट्रेन के अनुसार परीक्षार्थियों को प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा। अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार निगरानी करेगी। स्थानीय पुलिस स्टेशन परिसर और उसके बाहर की व्यवस्था संभालेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 प्रतिशत परिवारों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना:धीमी प्रगति पर CMO ने 14 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सोनभद्र दौरे पर:महिलाओं की जनसुनवाई की, मोबाइल एडिक्शन पर दी सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment