Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के सुसाइड के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी:आगरा में कांस्टेबल के साथ लिव-इन में थी, परिजन बोले- FIR लिख जाती तो बेटी जिंदा होती

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के थाना ताजगंज में तैनात कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन डिजाइनर ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया। बेटी के सुसाइड पर परिजन सदमे में हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज कर लेती तो शायद आज बेटी जिंदा होती। शुक्रवार को मृतका का कासगंज के कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले जानिए कया था पूरा मामला कासगंज क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय युवती की 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी से 6 साल बाद पति से तलाक हो गया। युवती आगरा के एक हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी तो जान पहचान कमिश्नरेट में तैनात कंप्यूटर आपरेटर(सिपाही) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम निवासी गांव सरदापुर, सिकंदरा कानपुर देहात से हो गई। चार साल से दोनों लिवइन में थे और ताजगंज में फ्लैट में रह रहे थे। युवती ने शादी के लिए कहा-तो जेबी गौतम टालता रहा। घर वाले भी शादी के खिलाफ थे। शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने आत्महत्या से पहले ताजगंज थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह सलाह दी कि उसे छोड़ दो, मुकदमा दर्ज मत कराओ तुम भटकोगी। इसके बाद युवती ने बुधवार रात करीब 10 बजे सदर में राजपुर चुंगी में रहने वाली छोटी बहन के घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवती ने दो वीडियो बनाए। ताजगंज पुलिस बोली- उसका कुछ नहीं होगा युवती के दो वीडियो सामने आए हैं। पहला 1.13 सेकेंड का है, तो दूसरा दो मिनट का है। पहले वीडियो में युवती कह रही है कि एक बात तो पता चल गई कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें, लड़कों का कुछ नहीं होता। ताजगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने बोला- उसका कुछ नहीं होगा। वो बच जाएगा। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं बना। जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वो ही कह दें कि कुछ नहीं होगा तो हम कहां जाए। किसी ने कहाकि कुछ मत करो। मुकदमा करोगी तो तुम ही भटकोगी। छोड़ दो उसे तुम ही परेशान होगी। ऐसे में हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। जेबी गौतम ने मेरे ऊपर इलजाम लगाए। जबकि 4 साल से मैं उसके साथ पत्नी की तरह रह रही थी। मरने के बाद इंसाफ मिले उसका बड़ा भाई मुझसे कहा रहा है कि शादी कर लो। जबकि जेवी गौतम कह रहा है कि मेरे घरवाले शादी नहीं करने देंगे। अरे मत करो शादी, लेकिन किसी लड़की को धोखा तो मत दो। उसका बड़ा भाई अपनी दूसरी बीवी को फ्लैट पर लाकर तीन दिन रखा। तब उसको नहीं पता चला कि मैं बीवी बनकर रह रही हूं। वो क्यों समझेगा। वो खुद दूसरी लड़की के साथ रह रहा है। वो सही हो गया, मैं गलत हो गई क्योंकि वो पुलिस वाला है। पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं। एक जेबी गौतम और और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह है। उन सब लोगों ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दिया है। जेवी गौतम ने मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। मैं अगर मर भी गई तो उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मैं अपनी जान तो दे रही हूं, लेकिन चाहती हूं कि मुझे इंसाफ मिले। पिता अस्पताल में भर्ती फैशन डिजाइनर की सुसाइड के बाद परिजन शव लेकर कासगंज अपने मूल निवास पर चले गए। शुक्रवार को कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी की मौत से सदमे में आए पिता इस दुख को सहन नहीं कर पाए। उनके सीने में दर्द उठा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। घरवाले बोले-पुलिस सुनती तो बेटी जिंदा होती सुसाइड से पहले मृतका ने अपने वीडियो में कहा है कि ताजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने गई थी, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने आरोपी जेबी गौतम का साथ दिया। उससे कहाकि उसका कुछ नहीं होगा। अब मृतका के परिजनों का कहना है कि अगर ताजगंज पुलिस बेटी की एफआईआर दर्ज कर लेती तो आज वो जिंदा होती। परिजनों का कहना है कि आरोपी सिपाही के परिजन भी उसके साथ शामिल थे। पुलिस उनको भी गिरफ्तार करें। आखिर पीड़िता की एफआईआर क्यों नहीं हुई पुलिस ने सुसाइड के बाद भले ही आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया, लेकिन थाने में उसकी एफआईआर क्यों दर्ज नही की गई। ये सवाल अभी भी जिंदा है। अगर एफआईआर दर्ज हो जाती तो शायद युवती सुसाइड नहीं करती। किन लोगों ने युवती पर एफआईआर न करने का दवाब बनाया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि युवती एफआईआर लेकर नहीं गई थी। वो समझौते के लिए गई थी। परिजनों की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़ शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा आज, 3 टेलीग्राम चैनल पर FIR:75 जिलों में 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी; काला चश्मा लगाकर आए बाहर होंगे
    Next Article
    कासगंज को मिले नए एसपी ओम प्रकाश सिंह:अंकिता शर्मा का बदायूं तबादला, 15 महीने बाद हुआ फेरबदल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment