Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट:24 घंटे चलेंगी रोडवेज बसें, चालकों-परिचालकों को सख्त निर्देश

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हरदोई डिपो को 14 और 15 मार्च को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक एवं पुलिस के सामान्य पदों की लिखित परीक्षा के मद्देनजर अलर्ट पर रखा गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन 24 घंटे जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी बस स्टेशन हरदोई, राकेश कुमार मौर्य ने जानकारी दी कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हरदोई पहुंचेंगे। जिले में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे परिवहन निगम की जिम्मेदारी बढ़ गई है। श्री मौर्य ने बताया कि परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के सभी चालक, परिचालक और परिचालिकाओं को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एटीएम बैग, कैश रूम और डीजल पटल से संबंधित सभी कर्मचारियों को भी 24 घंटे ड्यूटी पर रहने को कहा गया है, ताकि बसों का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रह सके। राकेश कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन निगम की बसें लगातार संचालित की जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से परीक्षार्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाउस टैक्स और आवारा कुत्तों को लेकर निगम में हंगामा:मेरठ में कांग्रेस की महानगर टीम ने मुख्य कर निरधारक को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    कानपुर में SIR समीक्षा बैठक:मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- एक पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा नहीं होंगे मतदाता, मोबाईल फोन लेकर जा सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment