Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाउस टैक्स और आवारा कुत्तों को लेकर निगम में हंगामा:मेरठ में कांग्रेस की महानगर टीम ने मुख्य कर निरधारक को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ नगर निगम में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने GIS सर्वे के नाम पर हाउस टैक्स में कई सौ प्रतिशत वृद्धि, अवैध वसूली और शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार आम जनता पर नए-नए करों का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जलकर और अब GIS सर्वे के नाम पर कई-कई सौ प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाकर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। नगर आयुक्त से नहीं हो सकी मुलाकात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पहले से नगर आयुक्त से मिलने का समय लिया था, लेकिन जब वे नगर निगम पहुंचे तो नगर आयुक्त कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इस पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पहले नगर आयुक्त को ही ज्ञापन देने की बात कही, लेकिन काफी देर तक हंगामे के बाद वे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए सहमत हुए। बिल सुधार और सीलिंग कार्रवाई रोकने की मांग कांग्रेस नेताओं ने हाउस टैक्स बिलों में सुधार के लिए अलग काउंटर बनाने, नाम परिवर्तन के लिए शासनादेश लागू करने और जिन व्यावसायिक भवनों में पानी का उपयोग नहीं हो रहा है, वहां जलकर समाप्त करने की मांग उठाई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने आश्वासन दिया कि 50 हजार रुपये से कम हाउस टैक्स वाले मामलों में फिलहाल सीलिंग की कार्रवाई नहीं की जाएगी। एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर नगर निगम ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो महानगर कांग्रेस कमेटी नगर निगम के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी और जनता के बीच भाजपा और नगर निगम की कथित साठगांठ को उजागर करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दंपती की हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद:50-50 हजार का जुर्माना भी लगा, दो साल बाद आया कोर्ट का फैसला
    Next Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट:24 घंटे चलेंगी रोडवेज बसें, चालकों-परिचालकों को सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment