Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस चौकी के सामने पिस्टल लेकर बनाई रील:प्रयागराज में एक युवक पुलिस की वर्दी में नजर आया, जांच शुरू

    21 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में युवक ने पुलिस चौकी के सामने पिस्टल लहराते हुए रील बनाई। वीडियो में एक युवक के साथ पुलिस की वर्दी पहने एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वर्दी पहनने वाला व्यक्ति असली पुलिसकर्मी है या नहीं। यह रील खुल्दाबाद थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी पुलिस चौकी के सामने बनाई गई है। सामने आए करीब 12 सेकेंड के वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लिए दिखाई देता है, जबकि उसके सामने पुलिस की वर्दी और चेहरे पर मास्क लगाए एक युवक खड़ा नजर आता है। वीडियो की शुरुआत में पिस्टल लिए युवक वर्दीधारी के पास जाकर पिस्टल सटाता है। इसके बाद वर्दी पहना युवक पीछे हट जाता है, जबकि दूसरा युवक उसे धक्का देता हुआ दिखाई देता है। यह वीडियो रात के समय का प्रतीत हो रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक कौन हैं। वर्दी पहने युवक की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बोले ओमप्रकाश राजभर:टिन्नू यादव ने दी होगी अखिलेश यादव को जानकारी, अपराधियों को संरक्षण देती है समाजवादी पार्टी
    Next Article
    सांसद चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment