Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस चौकी में छात्र से मारपीट का आरोप:प्रतियोगी छात्र ने एसपी से कार्रवाई की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र स्थित गौसगंज पुलिस चौकी में एक प्रतियोगी छात्र ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों पर मारपीट तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्र ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। अभय राज वर्मा (पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार वर्मा, निवासी ग्राम बेहसार, थाना कासिमपुर) संडीला में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 5 मई 2026 को वह अपने चाचा अमर सिंह के साथ एक जमीनी विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर गौसगंज पुलिस चौकी गए थे। अभय राज वर्मा का आरोप है कि चौकी पर पहले से मौजूद विपक्षी पक्ष के सामने ही चौकी इंचार्ज ब्रजेश यादव ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। जब अभय अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे थे, तो उन्हें कथित तौर पर एक कमरे में ले जाया गया। वहां दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। छात्र का यह भी आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने भी उन्हें पीटा और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। अभय राज के अनुसार, उनके खिलाफ पहले से कोई शिकायत या मामला दर्ज नहीं था, इसके बावजूद उनका चालान कर दिया गया। रिहा होने के बाद उन्होंने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है। अभय राज वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है इस घटना के बाद से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष धनश्याम राम ने बताया कि अभय का 151 में चालान किया गया है। अभय द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोप निराधार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में खाद्य सुरक्षा टीम पर हमला, धक्का-मुक्की:अधिकारी की गाड़ी के आगे लेटे व्यापारी, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश
    Next Article
    सरकारी भवन में चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सामान और हथियार किया बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment