Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी भवन में चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सामान और हथियार किया बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में सरकारी भवन में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्विलांस और एसओजी टीमों को सक्रिय किया गया था। टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। भारी मात्रा में सामान बरामद गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं, जिनमें 12 से 16 सोलर पैनल, 3 हार्ड डिस्क, 2 मदरबोर्ड, 4 एलईडी टीवी, करीब 10 कंप्यूटर सीपीयू, 2 इनवर्टर, लगभग 30 प्रिंटर, डीवीआर, बैटरियां, लैपटॉप सहित अन्य सामान शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने कुछ घरेलू सामान भी जब्त किया है। तमंचा और चाकू भी मिले पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह दिन में इलाकों की रेकी करता था और रात में बंद पड़े घरों, सरकारी दफ्तरों व कम सुरक्षा वाले स्थानों को निशाना बनाता था। संभल के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेंद्र, मनीष, राजेश कुमार और अनिल कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी जनपद संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, ये शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) और आर्म्स एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस चौकी में छात्र से मारपीट का आरोप:प्रतियोगी छात्र ने एसपी से कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    IPL- पंजाब के 4 बैटर्स पवेलियन लौटे:स्टोयनिस 28 रन बनाकर आउट, हैदराबाद ने 236 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment