Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस के सामने युवक को सड़क पर गिरा कर पीटा:सहारनपुर में बस स्टैंड पर 5 हमलावरों ने हमला किया, शराब को लेकर विवाद हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के नकुड़ में अंम्बेहटापीर मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार देर रात एक व्यक्ति से सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। 4-5 युवकों ने व्यक्ति को सड़क पर गिराकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि जिस समय मारपीट हुई, उस दौरान पुलिस भी मौके के आसपास मौजूद थी। इसके बावजूद युवक व्यक्ति को पीटते रहे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शराब की मांग को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने सड़क पर गिराकर पीटा बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात शराब का ठेका बंद होने के बाद एक व्यक्ति वहां शराब मांग रहा था। इसी बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे सड़क पर गिराकर काफी देर तक पीटा गया। मारपीट के दौरान बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में कुछ युवक सड़क पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय पुलिस भी आसपास मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में मारपीट पर उठे सवाल अंम्बेहटापीर का मुख्य बस स्टैंड भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मारपीट होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर डर पैदा होता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ ही विवाद की वजह भी पता कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और बस स्टैंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवास विकास का आउटसोर्स कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:पीएम आवास की रजिस्ट्री कराने के नाम पर महिला से मांगी छह हजार की रिश्वत
    Next Article
    मेरठ में इंजीनियर दिवस पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान:स्वर्गीय आरके दत्ता की पुण्यतिथि पर आयोजन, बोले- रक्त की कमी से किसी की जान न जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment