Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल:बुलंदशहर में आरोपी ने पुलिस टीम की फायरिंग, अवैध हथियार बरामद

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विनोद शर्मा घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस टीम अनूपशहर क्षेत्र के बुलंदशहर अड्डे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और संभल रोड की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के सामने उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से जुड़ी तस्वीरें… आरोपी के खिलाफ 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज गिरफ्तार बदमाश की पहचान विनोद शर्मा निवासी ग्राम जखेता थाना शिकारपुर और जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। विनोद शर्मा एक शातिर अपराधी है। वर्ष 2007 में वह न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 1079/2007, धारा 223/224 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ लगभग 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद 2008 में उसके फरार होने के संबंध में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए वर्ष 2009 में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक पैशन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अनूपशहर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा और स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मामूली विवाद पर नव विवाहिता ने की आत्महत्या:चाकू से गर्दन काटी, इलाज के दौरान दम तोड़ा, 2025 में की थी कोर्ट मैरिज
    Next Article
    होर्मुज पर अमेरिका की पहरेदारी! ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी से बढ़ा तनाव, अब आगे क्या होगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment