Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी गुफरान गिरफ्तार:पुलिस को देख स्कूटी घुमाकर भागने लगा, गोली चलाई; पैर में लगी गोली

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में तितावी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:40 बजे छतैला पुलिया के पास हाईवे पर हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी ने स्कूटी घुमाकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे सीएचसी बघरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुफरान पुत्र नजीर उर्फ बोता (50) के रूप में हुई है, जो बघरा, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी है। गुफरान पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार से संबंधित 11 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित थाना झबरेडा से गौकशी के एक मामले में दोषसिद्ध फरार अपराधी भी था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक होंडा एक्टिवा 125 स्कूटी (रजि. नंबर UP 12 BW 4132) बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेंद्र नागर के पर्यवेक्षण में की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HBTU स्टूडेंट की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव:नाक से निकल रहा था खून, कुछ दिन पहले ही हुआ था कैंपस प्लेसमेंट
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में युवती ने सुसाइड किया:वैलेंटाइन-डे से लापता थी, पंखे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment