Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में दो 15-15 हजार के इनामी बदमाश घायल:मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले फायरिंग का आरोप, तमंचा और कारतूस बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मंदवाड़ा रोड पर सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मंदवाड़ा रोड पर हुई इस कार्रवाई में आमिर और समद नामक दो आरोपी के पैर में गोली लगी। दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन पर हाल ही में कस्बे में फायरिंग की घटनाओं का आरोप है। मौके से बाइक, मस्कट बंदूक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड की है। जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की निगरानी में उनका इलाज कराया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान आमिर और समद के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार दोनों पर दो-तीन दिन पहले कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने का आरोप है। इन घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत का माहौल था। मौके से हथियार और बाइक बरामद मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बाइक, एक मस्कट बंदूक, एक तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है, ताकि कोई अन्य संदिग्ध फरार न हो सके। बुढ़ाना में मुखबिर सूचना पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। आमिर पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आपराधिक इतिहास खंगालते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक तरारा ने सदन में उठाये कई मुद्दे:गजरौला में ट्रामा सेंटर तो तिगरी धाम में पक्के घाट की मांग उठाई
    Next Article
    कीवी खिलाड़ी ने 30 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान किया, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment