Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने 30 किलो से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट किए:'ऑपरेशन दहन' के तहत 67 लाख रुपये से अधिक के ड्रग्स जलाए

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है।उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मंगलवार को कुल 30 किलो 982 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ नष्ट किए गए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 67.89 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई पूरी की गई।यह मादक पदार्थ जिले के कोतवाली देहात, गौरा चौराहा, जरवा, गैसड़ी और पचपेड़वा थानों में दर्ज 21 मामलों से संबंधित थे। इनमें चरस, गांजा और स्मैक जैसे नशीले पदार्थ शामिल थे, जिन्हें न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट किया गया। सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इन पदार्थों को बलरामपुर चीनी मिल्स स्थित पावर प्लांट के उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर में जलाकर भस्म किया गया। पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री की मौजूदगी और गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई। इससे पारदर्शिता और नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न केवल नशा तस्करों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 21 से 26 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी:जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने की अपील
    Next Article
    दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के चलते देरी से होगी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग? Allu Arjun के मुंबई शिफ्ट होने की लगीं अटकलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment