Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस स्मृति दिवस-प्रयागराज में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि:चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर में कार्यक्रम, अफसरों ने पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर प्रयागराज पीयूष मोर्डिया, आईजी रेंज अजय कुमार मिश्रा और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा समेत पुलिस और पीएसी के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साहस और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद अधिकारियों ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई। पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनका बलिदान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा है। सेवा और समर्पण का प्रतीक है स्मृति दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों की सेवा भावना और देश के प्रति उनके समर्पण को सम्मान देने का प्रतीक है। शहीदों का बलिदान पुलिस बल को पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिगलिया बाजार में विजयादशमी उत्सव:बच्चियों के नृत्य ने मोहा मन, प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
    Next Article
    हरदोई में भूसे के कमरे में दिखा अजगर:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, घरवालों ने ली राहत की सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment