Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया:दोबारा दिखे तो ड्रग्स जेब में डाल दूंगा, आरोपी पर जांच शुरू; लड़की ने प्रदर्शनकारी ले जा रही वैन रोकी

    19 hours ago

    1

    0

    मुंबई पुलिस के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो मुंबई कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वैन में बैठे हैं। ड्राइविंग सीट पर बैठा जवान उनसे कह रहा है- वापस इधर दिखा, तो मेरे जैसा बेकार आदमी नहीं। मैं सीधा 25-25g ड्रग्स डाल दूंगा जेब में। फिर गया जिंदगी के लिए। वीडियो उन्हीं प्रदर्शनकारियों ने बनाया जिन्हें जवान धमका रहा था। हालांकि ये किस जगह का है, इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से NEET पेपर लीक, CJP और सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवाजी पार्क, चेंबूर, आजाद मैदान जैसी जगहों पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के नतीजे आने तक, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को काम से हटा दिया गया है। पहले देखिए मुंबई कांग्रेस का पोस्ट… पुलिसकर्मी बोला- तुम लोगों की वजह से हम तकलीफ में हैं वीडियो धमकी देने वाले जवान की नजर बचाकर बनाया गया है। जब वह ड्रग्स कसे में फंसाने की बात कहता है, तो प्रदर्शनकारी कैमरा अपनी तरफ मोड़ लेते हैं और हंसते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद पुलिस जवान फिर उनसे कहता है कि उनके प्रोटेस्ट ने उसकी जिंदगी मुश्किल कर दी है। उनकी वजह से वह तकलीफ में है। कांग्रस बोली- जवाब जिम्मेदारी से दें मुंबई कांग्रेस की पोस्ट में कहा गया, अगर यह सच है, तो यह सिर्फ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। छात्रों के सवालों का जवाब जिम्मेदारी के साथ दिया जाना चाहिए, न कि धमकियों से। मुंबई में चल रहे प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… मुंबई पुलिस के प्रदर्शन रोकने के तरीके पर सवाल छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए मुंबई पुलिस के तरीकों, जैसे प्रदर्शनकारियों की डिजिटल ट्रैकिंग और उनके घर जाकर पूछताछ करना, पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशनों से सीधे फोन कॉल और मैसेज आए। सोशल मीडिया पोस्ट और वैरिफाइड स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि स्टेशन के सीनियर अधिकारियों ने लोगों को घर पर रहने और यह पक्का करने के लिए लगातार अपनी वाट्सएप लाइव लोकेशन शेयर करने का निर्देश दिया कि वे नियमों का पालन कर रहे हैं। इसके अलावा, सुबह-सुबह मैसेजिंग एप के जरिए 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 35(3) के तहत डिजिटल रूप से कानूनी नोटिस भेजे गए, जिनमें लोगों को पहले हुए जमावड़ों के संबंध में पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें आज का एक्सप्लेनर: लड़की को गलत जगह डंडा मारना, बिना वर्दी वाले लाठीबाज बुलाना; डियर दिल्ली पुलिस, ये 4 हरकतें सिर्फ गैरकानूनी नहीं शर्मनाक भी हैं 20 जुलाई को देश के युवा अपनी मांग के साथ संसद की तरफ जा रहे थे। 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी लाठी और आंसू गैस के साथ उनपर टूट पड़े। इस बीच कैमरों पर सुरक्षाबलों की कुछ ऐसी हरकतें भी रिकॉर्ड हो गईं, जो गैरकानूनी होने के साथ किसी प्रोफेशनल पुलिस के लिए बेहद शर्मनाक भी हैं। लड़की पर गलत तरीके से गलत जगह डंडा मारना, बिना नेमप्लेट की वर्दी, कई के पास तो वर्दी भी नहीं। पुलिस कार्रवाई के चार तरह के वीडियोज का हमने कानून की कसौटी पर एनालिसिस किया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- तीन बहनों की एक दुल्हे से शादी:ड्रग्स सप्लाई करने वाली बिल्ली; बच्चे जैसा चेहरा था, ₹9 लाख खर्च कर दाढ़ी लगवाई
    Next Article
    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के 4 दिन, 24 VIDEO:देशभर से लोग खाना-पानी, सेनेटरी पैड्स भेज रहे; पुलिस का लाठीचार्ज, बच्चों ने फूल बरसाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment