Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलवामा अटैक के शहीदों को याद किया, श्रद्धांजलि दी:विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मोमबत्तियां जलाईं, शहादत पर गीत गाया

    14 hours ago

    1

    0

    विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की ओर से पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक चेतना शक्ति पूनम तिवारी ने शहीदो की याद मे श्रद्धांजलि गीत गया। जिला सचिव अंजू पाण्डेय के आवास पर सभी सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना एवं समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। प्रदेश सचिव सरस्वती पाण्डेय ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और सुरक्षा का प्रतीक है। उनका त्याग हम सभी को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक क्षेत्र शक्ति की अध्यक्ष पूनम तिवारी, डॉ राहुल शुक्ल' साहिल' जिला सचिव अंजू पाण्डेय, सरजीत गौतम, प्रीति श्रीवास्तव, कांति प्रभा शुक्ला, अन्नू विश्वकर्मा,अनीता गुप्ता अर्चना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित किए और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हुई थी हत्या:यूनियन अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिले, 20 लाख मुआवजे की मांग; हड़ताल की दी चेतावनी
    Next Article
    कानपुर में टीम इंडिया की जीत के लिये हुआ हवन:क्रिकेट प्रेमी बोले-आपरेशन सिंदूर की तरह टीम इंडिया पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में धूल चटाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment