Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हुई थी हत्या:यूनियन अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिले, 20 लाख मुआवजे की मांग; हड़ताल की दी चेतावनी

    12 hours ago

    1

    0

    ड्राइवर यूनियन महासंघ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने एटा में मृतक ट्रक ड्राइवर अनूप कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने और सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। मिश्रा ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर दो-तीन महीने बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। अनूप कुमार यादव एटा जिले की जलेसर तहसील के कुंजलपुर गांव के निवासी थे। मथुरा में दबंगों द्वारा पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर ड्राइवर संगठनों में आक्रोश है। राजेश कुमार मिश्रा ने शासन-प्रशासन को दो से तीन महीने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने दोहराया कि यदि ड्राइवरों की सुनवाई नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बांदा जिला अध्यक्ष मटोला, अमेठी मीडिया प्रभारी सुशील कुमार, सोनभद्र जिला सचिव दुर्गेश कुमार, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष विशाल यादव, सोनभद्र जिला अध्यक्ष बंशीधर, राजीव शर्मा, राजेश तिवारी, विनय कुमार, राजकुमार और रंजीत यादव सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा:पिता-पुत्र गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद
    Next Article
    पुलवामा अटैक के शहीदों को याद किया, श्रद्धांजलि दी:विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत मोमबत्तियां जलाईं, शहादत पर गीत गाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment