Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पलिया नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप:पूर्व सभासद ने जिलाधिकारी से विजिलेंस जांच की मांग की

    8 hours ago

    1

    0

    पलिया नगर पालिका परिषद एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में है। एक पूर्व सभासद ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी धन के गबन और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। शिकायत में कई वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए विजिलेंस जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, नगर पालिका ने कागजों में लगभग 25 लाख रुपये का महंगा डम्पर मॉडल दर्शाया, जबकि मौके पर करीब 15 लाख रुपये का सस्ता मॉडल सप्लाई किया गया। पूर्व सभासद का आरोप है कि इस खरीद में लगभग 10 लाख रुपये का हेरफेर किया गया है। स्ट्रीट लाइट खरीद में भी गंभीर अनियमितताएं बताई गई हैं। आरोप है कि 3,363 रुपये कीमत वाली एक लाइट को 14,984 रुपये की दर से खरीदा गया। शिकायत में दावा किया गया है कि लगभग 350 स्ट्रीट लाइटों की खरीद में शासन को 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि खरीद प्रक्रिया में GeM पोर्टल के नियमों का पालन नहीं किया गया। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता को दरकिनार कर कथित तौर पर चहेती फर्मों को लाभ पहुंचाया गया। पूर्व सभासद ने जिलाधिकारी को साक्ष्यों के साथ प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे प्रकरण की विजिलेंस जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की शिकायत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से भी की गई है। फिलहाल, नगर पालिका प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासनिक जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल धूल फांक रहा:सपा सरकार में बना था 300 बेड का अस्पताल, 9 साल से मिल रही 'तारीख-पर-तारीख'
    Next Article
    सहारनपुर SSP ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:महाशिवरात्रि से पहले सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment