Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेमेश्वर गेट अंडरपास निर्माण रोका गया:मार्ग संकरा करने का आरोप, मंदिर मेले में सुरक्षा की चिंता

    19 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के पेमेश्वर गेट पर पुल अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित निवासियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि अंडरपास के मार्ग को जानबूझकर संकरा किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में परमेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताई कि मेले के समय यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यदि मार्ग संकरा रहा, तो जाम और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा है। सूचना मिलने पर ठेकेदार के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक क्षेत्रीय लोग अपनी मांग पर अड़े हुए थे और निर्माण कार्य बंद रहा। क्षेत्रीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास का निर्माण क्षेत्र की आवश्यकता और भीड़ को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि भविष्य में कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस मामले पर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हकीम अजमल खान जयंती पर नेशनल यूनानी डे:देवरिया में यूनानी चिकित्सा के महत्व पर हुई चर्चा
    Next Article
    आशुतोष ब्रह्मचारी को धमकी, कहा गाड़ी में आग लगवा देंगे:प्रयागराज पुलिस को भेजी तहरीर, बोले-फोन, वाट़़्सएप कॉल कर कहा मार देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment