Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष ब्रह्मचारी को धमकी, कहा गाड़ी में आग लगवा देंगे:प्रयागराज पुलिस को भेजी तहरीर, बोले-फोन, वाट़़्सएप कॉल कर कहा मार देंगे

    18 hours ago

    1

    0

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुख्यवादी व पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रेप एवं पाक्सो विशेष न्यायालय) में वाद दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने अब प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर धमकी देने, वाहन में आग लगवा देने, कोर्ट में पेश होने वाले नाबालिगों को मरवा देने की धमकी का आरोप लगाय है। उनका कहना है कि फोन कर धमकी दी गई। इसके बाद वाट्सएप काल कर धमकाया गया। अपने पैड पर लिखित शिकायत में आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 9:16 बजे मोबाइल नंबर कॉल आई। जिसमें न्यायालय में उपस्थित होने पर वाहन में आग लगवाने की धमकी दी गई। नाबालिक पीड़ित बालक की हत्या कराए जाने की धमकी दी गई, लंबित शिकायतें वापस लेने हेतु दबाव बनाया गया। इसके उपरांत उसी नंबर से रात्रि 9:29 PM एवं 9:31 PM पर व्हाट्सएप वीडियो एवं वॉइस कॉल की गई। वीडियो कॉल के दौरान -हथियार जैसा वस्तु प्रदर्शित कर भय उत्पन्न किया गया, अश्लील एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, नाबालिग बालक के संबंध में अभद्र टिप्पणियाँ की गईं, नग्न होकर अश्लील आचरण प्रदर्शित किया गया। उक्त कृत्य से प्रार्थी एवं संबंधित नाबालिग को गंभीर मानसिक आघात एवं भय की स्थिति उत्पन्न हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेमेश्वर गेट अंडरपास निर्माण रोका गया:मार्ग संकरा करने का आरोप, मंदिर मेले में सुरक्षा की चिंता
    Next Article
    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, युवती से बातचीत के बाद उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment