Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी क्रिकेट अकादमी ने चंद्रा अकादमी को हराया:ऋषभ विश्वकर्मा की घातक गेंदबाजी से 34 रनों से जीत मिली

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट अकादमी लीग में पनकी क्रिकेट अकादमी ने चंद्रा क्रिकेट अकादमी को 34 रन से हरा दिया। सोमवार को चंद्रा मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पनकी की जीत में ऋषभ विश्वकर्मा की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। मैच 35-35 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पनकी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम की ओर से उदयराज ने 46 और वैष्णव ने 32 रन की पारी खेली। चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से दुष्यंत ने 17 रन देकर 3 विकेट और वंश सक्सेना ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा क्रिकेट अकादमी की टीम 35 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वैभव यादव ने नाबाद 66 रन बनाए, जबकि वंश सक्सेना ने 11 रन का योगदान दिया। पनकी क्रिकेट अकादमी की ओर से ऋषभ विश्वकर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर पनकी क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 34 रन से जीत लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ऋषभ विश्वकर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी:रुपए मांगने पर जवान को दी थी सपरिवार आत्महत्या करने की सलाह, महिला आरोपी की तलाश
    Next Article
    जालौन में ढाबे के बाहर तीन लोगों की पिटाई:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment