Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूनम हत्याकांड; पिता ने दर्ज कराई FIR:बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित करता था परिवार, देवर ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की थी हत्या

    7 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के मिर्जामुराद इलाके में हुई विवाहिता की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक पूनम के पिता मुन्ना लाल पटेल ने पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि 10 अप्रैल को बेटी ने फोन कर प्रताड़ना की बात बताई थी। 11 अप्रैल को इसकी हत्या कर दी गई। ससुराल में शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद पिता मुन्ना लाल पटेल ने ससुराल पक्ष को नहीं दिया। शव का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर हुआ और पूनम के पांच साल के बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। फिलहाल दहजे प्रताड़ना के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं पूनम की हत्या करने वाले उसके देवर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दहेज प्रताड़ना का दर्ज कराया मुकदमा मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के लच्छापुर में हुई पूनम पटेल की निर्मम हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को पूनम के पिता मुन्ना लाल पटेल ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले की तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मुन्ना लाल पटेल ने बताया- लड़की की शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार उससे गाड़ी और अन्य सामानों की मांग की जा रही थी। जिससे वह परेशान रहती थी। 2020 में हुई थी शादी मुन्ना लाल पटेल ने बताया - बेटी की शादी 28 जून 2020 को सुजीत पटेल से हुई थी। सुजीत पटेल रेलवे में ग्रुप डी में कार्यरत है। हमने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज देकर बेटी को विदा किया था। लेकिन बेटी के ससुराल पहुंचने के बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिससे वह परेशान रहने लगी। मुन्न पटेल ने आरोप लगाया कि बेटी का देवर अजीत पटेल अश्लील हरकत और छेड़खानी करता था। एक माह पहले हुआ था शांति भंग में चालान मुन्ना ने बताया- एक महीने पहले देवर की हरकतों से तंग आकर पूनम ने डायल 112 बुलाई थी। पुलिस ने अजीत का शान्ति भांग में चालान किया था। लेकिन फिर भी मेरी बेटी सब कुछ सहते हुए अपने बेटे के साथ ससुराल में रह रही थी। 10 अप्रैल को भी उसे प्रताड़ित किया गया था। इसकी जानकारी उसने फोन पर दी थी। इसके बाद 11 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी गई। मुन्ना पटेल ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया - हत्या करने वाले देवर अजीत पटेल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मृतक महिला पूनम पटेल (32) के पिता मुन्ना लाल पटेल की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में युवक ने लगाई फांसी:पिता घर लौटे तो फंदे पर लटका हुआ था, परिजन बोले-जान क्यों दी पता नहीं
    Next Article
    प्रयागराज में कड़क धूप से बढ़ी गर्मी:तापमान 40 डिग्री के करीब, प्रदेश में 2 दिनों में सबसे गर्म रहा शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment