Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक ने लगाई फांसी:पिता घर लौटे तो फंदे पर लटका हुआ था, परिजन बोले-जान क्यों दी पता नहीं

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मोहनी बाबा क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला गोविंद चौराहा स्थित मोहनी बाबा के पास सैंयर गेट इलाके में रहने वाले शाहिद अली अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे कौशिफ (18) और मेजान अली (15) हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिवार के सभी सदस्य काम करते हैं। कौशिफ 11वीं की पढ़ाई करने के साथ-साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर भी काम करता था। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान कौशिफ काम से लौटकर घर आया, खाना खाया और उसके बाद मां के दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। शाम को जब उसके पिता शाहिद अली काम से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो बेटे का शव पंखे से लटका हुआ था। किसी तरह दरवाजा खोला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट सीलिंग केस में आज होगा बड़ा फैसला:लखनऊ की टीम करेगी जांच ,व्यापारियों को मिली राहत की उम्मीद
    Next Article
    पूनम हत्याकांड; पिता ने दर्ज कराई FIR:बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित करता था परिवार, देवर ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment