Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानीपत की फैक्ट्री में छत से गिरा कर्मचारी:सोलर पैनल साफ करने चढ़ा था, यूपी का रहने वाला, गुरुग्राम रेफर

    21 hours ago

    1

    0

    पानीपत जिले के गांव कुराड़ स्थित 'सर्व इंडिया फैक्ट्री' में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सोलर पैनल की सफाई करने के लिए छत पर चढ़ा एक 28 वर्षीय श्रमिक 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक की हालत इतनी चिंताजनक है कि उसे पानीपत से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर है। जानकारी के अनुसार, घायल शेखर (28 वर्ष) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना का रहने वाला है और पिछले काफी समय से कुराड़ स्थित सर्व इंडिया फैक्ट्री में काम कर रहा है। 19 फरवरी को फैक्ट्री प्रबंधक के आदेश पर शेखर और उसका एक साथी सोलर पैनल की तार चेक करने और सफाई करने के लिए लोहे की टिन की छत पर चढ़े थे। छत पर एक जगह टिन टूटी हुई थी, जिसे मरम्मत करने के बजाय केवल प्लास्टिक फाइबर के टुकड़े से ढक दिया गया था। जैसे ही सफाई करते हुए शेखर का पैर उस प्लास्टिक के टुकड़े पर पड़ा, वह टूट गया और शेखर संतुलन बिगड़ने के कारण सीधा 30 फीट नीचे फर्श पर आ गिरा। मल्टीपल ऑर्गन इंजरी: वेंटिलेटर पर सांसें हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन उसे एक निजी अस्पताल ले गया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, शेखर की हालत अत्यंत नाजुक है। ऊंचाई से गिरने के कारण सिर की हड्डी टूट गई है। उसके हार्ट (दिल) और किडनी (गुर्दे) में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद से ही शेखर अचेत (बेहोश) है और फिलहाल वेंटिलेटर की मदद से सांस ले पा रहा है। सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल इस घटना ने फैक्ट्री के भीतर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ऊंचाई पर काम करने के लिए शेखर को सेफ्टी बेल्ट या हेलमेट दिया गया था? टूटी हुई टीन को केवल प्लास्टिक से ढंकना फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। शेखर के परिवार में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। शेखर दो बच्चों का पिता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने से 200 मीटर दूर काका बेकर्स में चोरी:छत तोड़कर घुसे चोर, 17 हजार रुपये और डीवीआर ले गए
    Next Article
    औरैया में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न:किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment