Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानीपत में आर्मी हवलदार समेत 3 बच्चे-पत्नी घायल:फिरोजाबाद से छुट्‌टी काट पटियाला जा रहे थे; वाहन की टक्कर के बाद पलटी कार

    15 hours ago

    1

    0

    पानीपत नेशनल हाईवे-44 (GT रोड) पर फ्लाई ओवर के ऊपर मिड टाउन होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने सेना के जवान की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार आर्मी हवलदार की पत्नी और उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता राजू सिंह वर्मा, जो मूल रूप से फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और वर्तमान में हेडक्वार्टर आर्मड डिवीजन पटियाला (पंजाब) में पीए हवालदार के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी कार में सवार होकर फिरोजाबाद से पटियाला ड्यूटी पर वापस जा रहे थे। फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर घटना 18 फरवरी 2026 की शाम करीब 07:50 बजे की है। जैसे ही उनकी कार पानीपत फ्लाई ओवर पर मिड टाउन होटल के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती हादसे में कार सवार चारों सदस्य घायल हुए हैं। जिनमें बेटी कीर्ती (20 वर्ष), बेटा सुधांशु (16 वर्ष), बेटा दिपांशु (12 वर्ष) व पत्नी कल्पना वर्मा शामिल हैं। राजू सिंह वर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज पानीपत के निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्चों की एमएलआर (MLR) रिपोर्ट में चोटों को 'ऑब्जर्वेशन' में रखा है। पुलिस कार्रवाई किशनपुरा चौकी पुलिस (थाना सेक्टर 29) को 19 फरवरी को अस्पताल से सूचना मिली। ASI अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित आर्मी हवलदार के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(A) और 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 2 दिन बंद रहेगा ट्रकों का संचालन:22 फरवरी को PM मोदी शहर में रहेंगे; एसपी ट्रैफिक ने ट्रांसपोर्ट एसो. से मांगा सहयोग
    Next Article
    भाजपा विधायक के भतीजे के सुसाइड मामले में FIR:लखनऊ में दोस्त ने पत्नी संग ठगा था, फ्लैट में घुसकर मारपीट की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment