Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनियरा के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत:अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप; मायके-ससुराल पक्ष की महिलाएं भिड़ीं

    14 hours ago

    1

    0

    पनियरा कस्बे के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पनियरा थाने में अस्पताल संचालक और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही और फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रार्थी दीपक कन्नौजिया ने बताया कि उनकी पत्नी पूजानिवासी ग्राम पंचायत जंगल जलरलहा उर्फ तेंदूअहिया, थाना पनियरा को 18 फरवरी को प्रसव पीड़ा हुई थी। पहले उन्हें पनियरा क्षेत्र में दिखाया गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें नगर पंचायत पनियरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता बताई और इसके लिए 40 हजार रुपए जमा कराए। ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे महिला को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और रात भर उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सुबह करीब 8 बजे महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर उसे परिजनों को बिना सूचना दिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने वाहन में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भी महिला को मृत बताया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर फर्जी था और अस्पताल के रिकॉर्ड में डॉक्टर का नाम गलत दर्ज किया गया था। उनका दावा है कि वास्तविक ऑपरेशन किसी अन्य व्यक्ति ने किया था। महिला की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद, मृतका का शव लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा हुआ, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में तीन दिवसीय पासपोर्ट विशेष कैंप आयोजित:23 से 25 फरवरी तक मोबाइल वैन देगी घर के पास सुविधा
    Next Article
    गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार’ में तीन तस्कर गिरफ्तार:10 लाख का गांजा बरामद, सिलीगुड़ी से खरीद कर एनसीआर में करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment