Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Panchkula में घरेलू सहायिका ने की सेवानिवृत्त कैप्टन की पत्नी की हत्या, तीन गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    पंचकूला में घरेलू सहायिका ने आभूषण गायब होने को लेकर हुए विवाद के बाद सेना के एक सेवानिवृत्त कैप्टन की 72 वर्षीय पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में घरेलू सहायिका, उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, नीरा मेहता का शव सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित एक मकान की छत से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा ली गयी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अदिति सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को पंचकूला निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन मनमोहन लाल मेहता ने सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। मेहता ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी नीरा मेहता को घरेलू सहायिका पर घर से आभूषण चोरी करने का संदेह था और इसी सिलसिले में वह सेक्टर-21 स्थित घरेलू सहायिका के घर गई थीं लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस तत्काल घरेलू सहायिका के घर पहुंची, जो बाहर से बंद था।पुलिस ने पड़ोसी मकान की छत से देखा कि बगल के मकान की छत पर एक चटाई में लिपटा हुआ महिला का शव पड़ा है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में सेक्टर-20 थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1) (हत्या), 238(बी) (साक्ष्य मिटाने), 3(5) (साझा उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) और 305 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि त्वरित जांच के दौरान सेक्टर-21 चौकी की टीम ने मुख्य आरोपी घरेलू सहायिका सुनीता, उसके पति शंकर और बेटे राजा को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कथित चोरी को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और इस दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala में बारिश का कहर, भारी मानसूनी वर्षा से 25 लोगों की मौत और 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी
    Next Article
    Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment