Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘पापा, शो देखने आओगे? गालियां हैं’:समय रैना ने पिता को रात के 4 बजे किया मैसेज, जवाब सुनकर दर्शक हंस पड़े

    7 hours ago

    1

    0

    कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में बताया कि उनके शो ‘स्टिल अलाइव’ में गालियां होने के कारण वह पिता को बुलाने में हिचकिचा रहे थे। गौरतलब है कि समय रैना इन दिनों अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ स्पेशल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके मम्मी-पापा भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शो की स्क्रीनिंग के दौरान का है, जहां वह दर्शकों के सामने पिता को भेजा गया मैसेज पढ़ते हैं। बता दें कि समय ने रात के लगभग 4 बजे अपने पिता को मैसेज कर पूछा, "पापा, कल आओगे आप शो देखने? थोड़ी गालियां हैं उसमें, इसलिए पूछने में शर्म आ रही थी, पर ज्यादा नहीं हैं।" इसके जवाब में उनके पिता ने बहुत ही कूल अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हमने 'धुरंधर', 'द फैमिली मैन' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' भी देखी है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।” समय रैना के पिता का यह जवाब सुनकर दर्शक हंस पड़े। समय का शो पिता को काफी पसंद आया और उन्होंने बेटे पर गर्व जताया। बता दें कि इस शो में समय ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो से जुड़े विवाद, एफआईआर और अन्य घटनाओं पर भी चर्चा की। साल 2025 में शो में रणवीर अल्लाहबादिया के एक जोक के बाद शो विवादो में घिर गया था। विवाद के चलते शो के कई वीडियो हटाने पड़े और माफी भी मांगनी पड़ी थी। हालांकि, समय रैना ने हाल ही में संकेत दिया है कि वह जल्द ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का नया सीजन लेकर आ सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, दो चचेरे भाई घायल
    Next Article
    IPL में PBKS vs SRH-अभिषेक 5 चौके लगाकर खेल रहे:अर्शदीप ने IPL करियर का सबसे महंगा ओवर डाला; हैदराबाद 60/0

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment