Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिपराइच विधायक बोले-2017 के बाद हमने तस्वीर बदली:600km सड़क बनवाई, चीनी मिल दोबारा शुरू करवाई; 2027 में फिर जनता आशीर्वाद देगी

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर शहर से सटे पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने जा रहे भाजपा नेता महेंद्रपाल सिंह 2027 के चुनाव को लेकर भी पूरी तरह आश्वस्त नजर आते हैं। उनका कहना है कि 2017 से पहले पिपराइच क्षेत्र प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाकों में गिना जाता था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में यहां तेजी से विकास कार्य हुए हैं। करीब 600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ, प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय स्थापित हुआ और चीनी मिल दोबारा शुरू हुई। उनका कहना है कि जनता के लिए किए गए इन्हीं कार्यों के आधार पर 2027 में भी उन्हें जनता का समर्थन मिलेगा। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में उन्होंने अपने कार्यकाल और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से बात की। पढ़िए… भाजपा विधायक महेंद्रपाल सिंह से बातचीत के प्रमुख अंश- सवाल : पिछले 4 साल के अपने कार्यकाल को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : देखिए! नंबर देना तो जनता का काम है। हम अपने काम को नंबर कैसे दे सकते हैं? मैं जब से विधायक बना हूं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश में पूरी ईमानदारी से काम कर रहा हूं। 2017 के बाद पिपराइच क्षेत्र में लगभग 600 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है। इससे आप समझ सकते हैं कि 2017 के पहले पिपराइच में कुछ भी नहीं हुआ था। यह विधानसभा काफी पिछड़ा था। आजादी के बाद से तमाम सरकारें आईं-गईं लेकिन जो आमूलचूल परिवर्तन 2017 के बाद हुआ है, वह पहले कभी नहीं हुआ। आज पिपराइच की गली-गली में सड़क बनी है। प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय यहां है। टू लेन और फोरलेन सड़कों का जाल बिछा है। हर जगह बेहतर कनेक्टिविटी है। पिपराइच चीनी मिल चल रही है। एथेनॉल प्लांट लग चुका है। दो एक्सप्रेसवे पिपराइच क्षेत्र से ही शुरू हो रहे हैं। शहर मुख्यालय से पिपराइच को जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बन रही है। यह जनता की अदालत है, हमें नंबर वही देगी। सवाल : सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया है? जवाब : काम तो सभी जरूरी होते हैं। यहां हुए सभी काम ऐतिहासिक रहे हैं। जब पहले कुछ हुआ ही नहीं था पिपराइच में, तो 2017 के बाद जो भी हुआ उसका सीधा फायदा जनता को मिल रहा है। सड़कों के बनने से बेहतर कनेक्टिविटी हुई। आयुष विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हर कार्य का अपना महत्व है और मैं सभी कार्यों को बराबर महत्व देता हूं। सवाल : ऐसा कौन सा काम जो आप नहीं करा पाए? जवाब : पिपराइच में ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है, क्योंकि वहां काफी ट्रैफिक रहता है। अभी वह प्रक्रिया में है। विकल्प के तौर पर ग्राम मुड़िला से सिधावल को बाहर-बाहर जोड़ दिया है। जब पिपराइच चीनी मिल शुरू हो रही थी तो यह सोच थी कि कस्बे में गन्ने से लदी गाड़ियां जाएंगी तो जाम लगेगा। इसलिए बाहर से रास्ता तैयार कराया गया, जिससे गाड़ियां सीधे जा सकें। इसी तरह एक और मार्ग बनवाया गया है। जब तक ओवरब्रिज नहीं बनता, तब तक जनता को इस बाईपास से राहत मिल रही है। ओवरब्रिज बनने के बाद यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। सवाल : इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब : यह हमारी पार्टी का फैसला होगा। यह हमारा व्यक्तिगत निर्णय नहीं होता। पार्टी जिम्मेदारी देगी तो हम फिर जनता के बीच जाएंगे। सवाल : तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब : जैसा मैंने पहले भी कहा, यह पार्टी का फैसला होगा। पार्टी मैदान में उतारेगी तो सच्चे सिपाही की तरह हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। हम लगातार जनता के बीच में रहे हैं, इसलिए एक बार फिर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। सवाल : पूरे 9 साल में आपकी छवि पर कोई दाग नहीं लगा। इससे कितना सुकून होता है? जवाब : हमारा सौभाग्य है कि हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काम करने का मौका मिला है। जब आप अच्छे लोगों की संगत में रहते हैं तो सब अच्छा होता है। ‘संगत से गुण होत है, संगत से गुण जात।’ जब हम महाराजजी (योगी आदित्यनाथ) के साथ काम करते हैं तो कोशिश रहती है कि जीवन में कोई गलती न हो। जनता ने हमें यहां तक पहुंचाया है, इसलिए हम पूरी निष्ठा से उनकी सेवा में लगे हैं। सवाल : अगर आप 2027 में मैदान में होंगे तो सबसे निकट प्रतिद्वंद्वी कौन होगा? जवाब : मेरा कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। 2017 में जब मैं चुनाव लड़ने आया था तो लोग मुझे चौथे स्थान पर आंक रहे थे, लेकिन मुझे भरोसा था कि मैं चुनाव जीतूंगा। जिसके साथ योगी आदित्यनाथ खड़े हों और जो हिन्दुत्व के लिए काम करता हो, वह चुनाव हार नहीं सकता। 2017 में मुझे 13 हजार वोटों से जीत मिली थी। 2022 में हमने 65 हजार वोटों से चुनाव जीता। यह पार्टी की नीतियों, हमारे कार्यों और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद का परिणाम है। सवाल : लेकिन 2024 में आपके विधानसभा क्षेत्र में भी कड़ी टक्कर दिखी थी? जवाब : 2024 में भी हमारी विधानसभा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। गोरखपुर शहर को छोड़ दें तो सबसे आगे मेरी विधानसभा ही रही। 2018 के लोकसभा उपचुनाव में भी हमारी विधानसभा से भाजपा को बढ़त मिली थी। सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है और हम भी जनता के बीच सक्रिय हैं। इसलिए हमारे सामने कौन है, यह बड़ा सवाल नहीं है। जो भी आएगा, देखा जाएगा। पार्टी आशीर्वाद देगी तो हम चुनाव लड़ेंगे। सपा आए या बसपा, हमारा लक्ष्य मछली की आंख है- और हम जीतेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर, झुलसा:संतकबीर नगर में घर की छत पर 11 हजार वोल्ट बिजली तार से हादसा
    Next Article
    मुरादाबाद में जनरल स्टोर से हो रही थी गैस रिफलिंग:DM के निर्देश पर सप्लाई डिपार्टमेंट ने छापा मारकर 19 सिलेंडर जब्त किए; FIR होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment