Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर, झुलसा:संतकबीर नगर में घर की छत पर 11 हजार वोल्ट बिजली तार से हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमुअरिया कला गांव में देर शाम एक किशोर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना किशोर के घर की छत पर हुई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। जमुअरिया कला निवासी 15 वर्षीय शशांक साहनी पुत्र विक्रम साहनी रविवार दोपहर अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। इसी दौरान वह दो मकानों के बीच से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से शशांक गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण वह छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी जान बच गई। परिजनों ने आनन-फानन में शशांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों के अनुसार, शशांक के शरीर में दो स्थानों पर करंट लगने से गंभीर जलने के निशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘सड़क मुसलमानों के लिए नहीं’...लिखने वाली महिलाओं की कहानी:सहारनपुर में 2023 में हिंदू रक्षा में शामिल हुईं; संध्या BBA, सुलेखा BA पास
    Next Article
    पिपराइच विधायक बोले-2017 के बाद हमने तस्वीर बदली:600km सड़क बनवाई, चीनी मिल दोबारा शुरू करवाई; 2027 में फिर जनता आशीर्वाद देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment