Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री बोले-महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस कदम उठा रहे:चित्रकूट में जन आक्रोश अभियान के तहत सरकार की प्रतिबद्धता बताई

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में चलाए जा रहे जन आक्रोश अभियान के तहत शनिवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सर्किट हाउस (निरीक्षण भवन) में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री और प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने पत्रकारों से बात की। दोपहर 2 बजे हुई इस वार्ता में उन्होंने महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रभारी मंत्री ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से शासन और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के कारण जन-जागरूकता और जनसमर्थन बढ़ाने के उद्देश्य से यह जन आक्रोश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर लगातार ठोस कदम उठा रही है। बेटियों की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, स्वरोजगार के अवसर और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मंत्री ने जोर दिया कि समाज की आधी आबादी को मजबूत किए बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। प्रभारी मंत्री ने आमजन से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें और महिलाओं के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन से ही यह अभियान मजबूत होगा और महिलाओं को उनका उचित सम्मान व प्रतिनिधित्व मिल पाएगा। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, जिला सहकारी बैंक चित्रकूट-बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री डॉ. अश्विनी अवस्थी और भाजपा महामंत्री अंजू वर्मा प्रमुख थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की सूचना पर पुलिस ने बचाई पति की जान:नशे में फांसी लगाने जा रहे युवक को 6 मिनट में रोका
    Next Article
    गैस सिलेंडर लेने जा रहे मासूम समेत 3 की मौत:बहराइच में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment