Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की सूचना पर पुलिस ने बचाई पति की जान:नशे में फांसी लगाने जा रहे युवक को 6 मिनट में रोका

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक महिला की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर घर में फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस 6 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और उसे बचा लिया। यह घटना फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बिहारी लाल गांव की है। दोपहर में राजकुमारी नामक महिला ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि उसका पति झब्बू यादव शराब के नशे में घर आया है। उसने बिना किसी बात के गाली-गलौज की और फिर कमरे में जाकर पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 कंट्रोल रूम ने तुरंत पीआरवी 8527 पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित किया। पीआरवी में तैनात आवेश खान, संदीप और चालक कमल तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे में घुसकर झब्बू यादव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसकी जान बचाई। नशे की हालत में झब्बू यादव पुलिसकर्मियों से कह रहा था कि "चले जाओ, कुछ होने वाला नहीं है।" झब्बू यादव की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि पड़ोस के कुछ लोग उनके पति को जबरन शराब पिलाते हैं। मना करने के बावजूद पति उनके साथ शराब पीते हैं। जब वह इसका विरोध करती हैं, तो पति मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। आज जब शराब पीने से मना किया गया, तो उन्होंने कमरे में जाकर फांसी लगाने का प्रयास किया, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन:भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के अधिकारों पर की चर्चा
    Next Article
    प्रभारी मंत्री बोले-महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस कदम उठा रहे:चित्रकूट में जन आक्रोश अभियान के तहत सरकार की प्रतिबद्धता बताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment