Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण:थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

    12 hours ago

    1

    0

    दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। अब दीपिका ने एक मीम शेयर कर थर्ड ट्राइमेस्टर की कंडीशन बताई है। दीपिका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से एक मीम शेयर किया है, जिसमें एक महिला बाथरूम जाने के लिए जद्दोजहद करती दिख रही है। इस वीडियो के साथ लिखा हुआ है, जब आप थर्ड ट्राइमेस्टर में रात को बाथरूम यूज करने उठते हैं। स्टोरी के साथ दीपिका ने थर्ड ट्राइमेस्टर में होने की कन्फर्मेशन दे दी है, यानी एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी का 7वां महीना पार कर चुकी हैं और कुछ ही हफ्तों में उनकी डिलीवरी हो सकती है। क्या है थर्ड ट्राइमेस्टर अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट 19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोलेबोरेशन पोस्ट के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। कपल ने बेटी दुआ की पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकडे़ एक तस्वीर शेयर कर ये बड़ी अनाउंसमेंट की। इस पोस्ट के साथ इविल आई का कैप्शन रखा गया था। पोस्ट आने के बाद कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दीं। दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप इन दिनों सोशल मीडिया पर लिमिटेड पोस्ट शेयर कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी पोस्ट के बाद एक एड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप के साथ मस्तीभरे अंदाज में दिख रही हैं। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं दीपिका-रणवीर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट में घर बनवा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद कपल यहां शिफ्ट हो सकते हैं। कुछ समय पहले ही कपल घर का मुआयना करने पहुंचे थे। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ 21 अक्टूबर 2025 में दिवाली के खास मौके पर कपल ने पहली बार बेटी दुआ की तस्वीरें शेयर की थीं। दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया ने दी परफॉर्मेंस:माही वे गाने पर ब्राइड्समेड के साथ थिरकीं, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल
    Next Article
    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में सिंगर काका की हुंकार:मंच से सिस्टम-मीडिया पर कसा तंज, बोले- सफेद और खाकी रंग से बचकर चलता हूं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment