Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया:नदी में मिला था छात्र का शव, दोस्त की बहन के जन्मदिन पर गया था

    9 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में हाईस्कूल के छात्र शोविंद का शव शनिवार को एक नदी से बरामद हुआ था। रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शोविंद 24 अप्रैल को अपने दोस्त की बहन की जन्मदिन पार्टी में गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शोविंद की बाइक,मोबाइल और जूते उसके दोस्त के घर पर मिले हैं,जबकि उसका शव एक किलोमीटर दूर नदी में पाया गया।परिवार ने शोविंद के दो दोस्तों पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शोविंद (16) थाना कांट क्षेत्र के बलीपुर गांव का निवासी था।दो दिन पहले ही उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी,जिसकी खुशी घर में मनाई जा रही थी।24 अप्रैल को वह तिलहर थाना क्षेत्र के ढकिया रघा में रहने वाले अपने दोस्त की बहन के जन्मदिन में शामिल होने गया था।वह अपने बहनोई की बाइक लेकर गया था। रात में शोविंद घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसके परिवार ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो एक लड़की ने बताया कि शोविंद बाहर गए हैं और मोबाइल चार्जिंग पर लगा है।कुछ देर बाद बताया गया कि शोविंद नहीं मिल रहा है।इसके बाद उसके भाई ने वीडियो कॉल की, जिसमें उसे शोविंद के कपड़े नदी किनारे पड़े दिखाए गए। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद शोविंद का शव नदी से बरामद कर लिया गया। मृतक के भाई गोविंद का आरोप है कि जब शोविंद की बाइक,बाइक की डिग्गी में रखे जूते और उसका मोबाइल दोस्त के घर पर मिला है,तो वह नदी के पास कैसे पहुंच गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शोविंद की उसके दोस्तों ने हत्या कर शव को नदी में फेंका है। गोविंद ने बताया कि जिस जगह शव मिला, वहां नदी में पानी बहुत कम है और डूबने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तिलहर थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की ओर से आरोप लगाए गए हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशा विश्वकर्मा मौत मामला...पिता ने युवक पर जताया शक:मोबाइल देने के बाद तय कर दी थी शादी, 25 अप्रैल को आने वाले थे लड़के वाले
    Next Article
    UPPCS सफल अभ्यर्थियों का सम्मान:भूमि IAS सेंटर में 'Toppers' Talk' का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment