Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रज्ञा केस में भूपेश अवस्थी की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर:कहा- घटना के समय मैं अपने कार्यालय में था, साजिश से फंसाया गया

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में होटल कारोबारी से रंगदारी, डकैती मामले में आरोपी कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी की कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। पीड़िता कारोबारी ने दिसंबर 2010 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। पिछले साल मामले में दोबारा जांच शुरू हुई, जिसमें आरोपी भूपेश का नाम सामने आया था। 15 साल पहले जूही में दर्ज हुई थी FIR होटल कारोबारी प्रज्ञा त्रिवेदी ने कोर्ट के आदेश से 15 साल पहले जूही थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वह ओम जायसवाल के साथ साझेदारी में होटल संचालन कर रही थीं। ओम जायसवाल का अजय निगम से आए दिन विवाद होता था, जिसके कारण वह उनसे भी रंजिश रखता था। आरोप था कि अजय, एडवोकेट अखिलेश दुबे व उसके गुर्गों ने होटल संचालन के नाम पर दो लाख रंगदारी मांगी, मना करने पर अजय ने अश्लील भाषा का किताब छपवा कर बंटवा दी। विरोध पर 6 दिसंबर 2010 को उनके होटल में घुसकर मारपीट की और जंजीर तोड़ ली। 20 दिसंबर 2010 को मुकदमा लिखा गया कोर्ट के आदेश पर 20 दिसंबर 2010 को मुकदमा लिखा गया, लेकिन अखिलेश दुबे के रसूख में पांच घंटे के भीतर पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। अखिलेश दुबे पर शिकंजा कसने के बाद प्रज्ञा त्रिवेदी ने एक बार फिर शिकायत की, जिस पर दोबारा जांच शुरू हुई। अग्रिम विवेचना में भूपेश अवस्थी का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार थे। भूपेश ने अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान भूपेश की ओर से कहा गया कि कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। मुकदमे में भी उनका नाम नहीं है। उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। घटना के समय वह अपने कर्मचारी यूनियन के सदस्यों के साथ लखनपुर स्थित कार्यालय में थे। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने मामले की सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिंत्रा ने 26 हजार की जैकेट की जगह भेजी हाफ-जींस:भदोही के मिठाई कारोबारी को जुर्माने समेत लौटाने होंगे 56 हजार, कंज्यूमर फोरम ने दिया आदेश
    Next Article
    फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा:भारत सरकार डिप्टी सेक्रेटरी दीप पंत ने अयोध्या में प्रगति पर संतोष जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment