Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को 51% जनता ने नकारा:पार्टियों में आरएलडी पहली पसंद, भाजपा से सुधीर खटीक, सपा से दीप्ति पसंदीदा कैंडिडेट

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मौजूदा विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को लेकर जनता की राय बंटी हुई है। भास्कर के सर्वे के अनुसार, 51% जनता का मानना है कि उन्हें आगामी चुनाव में दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए, जबकि 42% लोग उन्हें दोबारा टिकट दिए जाने के पक्ष में हैं। हालांकि आरएलडी कैंडिडेट में विधायक को सर्वाधिक 94% लोगों ने दोबारा उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया है। पार्टी के तौर पर पुरकाजी में रालोद जनता की पहली पसंद बनकर उभरी है। इसके बाद भाजपा दूसरे, समाजवादी पार्टी तीसरे और बहुजन समाज पार्टी चौथे स्थान पर है। भाजपा के भीतर उम्मीदवारों की पसंद पर गौर करें तो 26% लोगों ने सुधीर खटीक को अपनी पहली पसंद बताया है। अजय सागर को 24%, यशवीर कुमार को 14% और धनप्रकाश प्रमुख को 10% लोगों ने पसंद किया है। शेष 26% लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को चुना है। समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में दीप्ति पाल को 38% लोगों ने पहली पसंद माना है। पूजा अम्बेडकर को 29% और जसवीर वाल्मीकि को 14% लोगों ने पसंद किया है। 19% लोगों ने अन्य विकल्पों को चुना। बहुजन समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में सतीश रवि और सुरेंद्र बेनीवाल को 30-30% लोगों ने पसंद किया है। प्रमोद कुमार को 20% और अन्य उम्मीदवारों को भी 20% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता की पार्टीगत पसंद की बात करें तो 45% लोगों ने रालोद के नेता को विधायक चुनने की इच्छा जताई है। भाजपा को 27%, समाजवादी पार्टी को 23% और बहुजन समाज पार्टी को 5% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के राधा देवी कॉलेज में इण्टर हाईस्कूल टॉपर्स सम्मानित:विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और DIOS पी.एन. सिंह ने किया सम्मान
    Next Article
    बिलग्राम-मल्लावां सीट पर भाजपा बनी जनता की पहली पसंद:सपा से बृजेश वर्मा टिल्लू, बसपा से सतीश वर्मा पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment