Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के राधा देवी कॉलेज में इण्टर हाईस्कूल टॉपर्स सम्मानित:विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और DIOS पी.एन. सिंह ने किया सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर स्थित राधा देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में हाल ही में संपन्न हुई परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन. सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में अनमोल प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है और विद्यार्थियों का ज्ञान व आचरण ही उनके जीवन की दिशा तय करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन. सिंह ने कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को निराश न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अंक केवल एक पड़ाव हैं, मंजिल नहीं। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आगे बढ़कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो दर्जन से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल की टॉपर शिवानी पांडेय और इंटरमीडिएट की टॉपर रीतिका कुशवाहा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षिका रीता पांडेय को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रसाद मिश्र, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी के प्रतिनिधि अनिल कुमार मिश्र, ऑडिट अधिकारी राजीव भटनागर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरजीत मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राधिका कुशवाहा और नीशू द्विवेदी ने किया, जबकि स्वागत भाषण राजमणि शास्त्री ने दिया और आभार प्रदर्शन प्रबंधक इन्द्र मणि मिश्र ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दिन दहाड़े महिला से छीने कुंडल:वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, कुंडल छिनने की वारदात से महिला हुई घायल
    Next Article
    पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को 51% जनता ने नकारा:पार्टियों में आरएलडी पहली पसंद, भाजपा से सुधीर खटीक, सपा से दीप्ति पसंदीदा कैंडिडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment