Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परीक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा का कॉलर पकड़ा, VIDEO:5 बार झटककर चित्रकूट में सरेआम दी गालियां, बोला- मुझे थाने में बैठाता है, इंस्पेक्टर करते रहे बीचबचाव

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे एक दरोगा का परीक्षा केंद्र के बाहर एक दबंग ने कॉलर पकड़ लिया। आरोपी ने दरोगा को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। कॉलर पकड़कर 5 बार झटका। घटना से जुड़ा सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवक दरोगा का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करते दिख रहा है। आरोपी दरोगा का कॉलर पकड़कर कह रहा है, मुझे थाने में बैठा रहा है... एक बात बता दूं,.. मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश न करो। इसके बाद आरोपी दरोगा को गाली देता है और अपशब्द कहता है। दरोगा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले आरोपी के खिलाफ मारपीट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पीड़ित दरोगा ही जांच अधिकारी (IO) हैं। आरोपी उनपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया- आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी चौराहे पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज के सामने की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... चित्रकूट के रैपुरा थाने में तैनात दरोगा सुभाष राम की भौंरी चौराहे पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी लगी थी। वे कॉलेज के सामने सुरक्षा में तैनात थे। इसी दौरान शुक्रवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच भौरी गांव का ही रहने वाला दद्दू यादव अपने भाई चुनबद्दा यादव के साथ पहुंचा। दद्दू ने सुभाष राम के करीब पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। सुभाष ने विरोध किया तो आरोपी ने उनका सरेआम कॉलर पकड़ लिया और धक्का-मुक्की करने लगा। मौके पर रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय, उसे समझाने की कोशिश की। आरोपी ने इंस्पेक्टर के सामने ही दरोगा का कॉलर पकड़कर 5 बार झटका और गालियां देता रहा। दरोगा ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, पर आरोपी उनपर हावी रहा। काफी मिन्नत करने के बाद दबंग ने दरोगा सुभाष राम का कॉलर छोड़ा। गांव के युवक को पीटा था, IO हैं दरोगा पुलिस ने बताया- आरोपी दद्दू दबंग किस्म का युवक है। उसके खिलाफ पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। 8 दिन पहले 19 फरवरी को दद्दू यादव और उसके भाई ने मिलकर मोहम्मद इदरीश पुत्र मन्ना खां निवासी भौरी थाना रैपुरा को बुरी तरह पीटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इदरीश अपनी बाइक घर के सामने दीवार के बगल में खड़ी कर दुकान पर बैठा था, तभी दोनों भाई ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आए, और कहने लगे कि मोटर साइकिल हटाओ नहीं तो नाले में फेंक देंगे। पत्नी बहन को गालियां दीं, और इदरीश को पीटने लगे, बीच बचाव करने आई बेटी बिब्बो बानो को भी पीटा। इदरीश की नाक और कान में चोटें आईं। इस मामले में भी थाना रैपुरा में दद्दू के खिलाफ केस दर्ज है। इस मामले के जांच अधिकारी (IO) दरोगा सुभाष राम ही हैं। सुभाष राम ने मामले की पूछताछ के लिए दद्दू को थाने बुलाया था। इसी बात को लेकर दद्दू उन्हें डराने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया- आरोपी ने कुछ दिनों पहले एक रिटायर्ड फौजी से भी सरेआम मारपीट की थी। आरोपी के खिलाफ एक SC-ST का मुकदमा भी दर्ज हैं। आरोपी गिरफ्तार, होगी कड़ी कार्रवाई मामले को लेकर रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया- दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर से मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई फरार है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या:नमाज पढ़ने घर से निकले थे, साले ने सिर में सटाकर फायरिंग की मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोजा खोलने के बाद अपने साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर उनका दूसरा साला आया और पीछे से सिर में बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद असद 'अलविना' नाम से बेकरी चलाते थे। वारदात को अंजाम देने वाला साला हिस्ट्रीशीटर है। बेकरी संचालक से उसका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जबरन शादी से बचने को मुंबई भागी थी किशोरी:पिता की मौत के बाद अधेड़ उम्र के आदमी से हो रही थी शादी, वापस घर लौटी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में रात में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:SP सिटी की मौजूदगी में दुकानों का सामान जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment