Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परीक्षा परिणाम पर छात्रों की दर्शाई जाती, NSUI का हंगामा:बोले-विश्वविद्यालय के अधिकार संविधान का कर रहे उल्लंघन, जल्दी करेंगे आनदोलन

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मुख्य परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर परिणाम में छात्रों की जाती दर्शाने का मामला गरमा गया है। सोमवार को NSUI के छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश से मुलाकात कर ज्ञापन देकर विरोध जताया। जहां उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया-डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अभी हाली में मुख्य परीक्षा का प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया है। इसमें विश्वविद्यालय ने छात्रों की जाती को दर्शाया है। ये ऐसा पहली बार हो रहा है कि छात्रों का परिणाम कैटगरी सेक्शन में बांटा गया है। यूनिवर्सिटी का परिणाम समर्थ पोर्टल द्वारा जारी किया गया है। अपनी मनमानी के चलते लगातार गलती करती आ रही है। समर्थ पोर्टल के द्वारा संविधान के नियमों का सीधा उल्लंघन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ये किसने अधिकार दिया है, कि छात्र-छात्राओं की जाती को उसके परिणाम पर दर्शाया जाए। कुलपति को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। अगर जल्दी इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया, तो उग्र आनदोन किया जाएगा। छात्रो की निजता का हनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा, आशीष प्रिंस,अभिषेक कुमार, आरव पांडे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद 'परम सुख' पुस्तक जारी:स्वामी प्रेमानंद महाराज के जीवन और उपदेशों पर आधारित है
    Next Article
    देवरिया आरओबी पर मरम्मत कार्य शुरू:27 मार्च से 20 अप्रैल तक रूट डायवर्ट, 40 KM की दूरी तय करनी पड़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment