Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रखर श्रीवास्तव ने JEE Mains में 99.76 परसेंटाइल हासिल किए:सुल्तानपुर के छात्र ने जिले का नाम रोशन किया

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के प्रखर श्रीवास्तव ने JEE Mains परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.76 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 18 वर्षीय प्रखर ने गणित में 99.6, केमिस्ट्री में 99.8 और फिजिक्स में 98.6 परसेंटाइल स्कोर किए। उन्होंने 2024 में हाई गुरुचरण में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था और वर्तमान में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं। प्रखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी नानी को दिया, जिन्होंने मुश्किल दौर में उन्हें सकारात्मक बनाए रखा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपने माता-पिता और 'एलेन' के शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी अपनी जीत का आधार बताया। अपनी सफलता के मंत्र पर प्रखर श्रीवास्तव ने कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन, निरंतरता और कड़ी मेहनत ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचा सकती है।" अब प्रखर JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में से किसी एक में प्रवेश पाना है। प्रखर के पिता प्रभात श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर हाईस्कूल महाराज गंज, दूबेपुर में सहायक अध्यापक हैं। उनकी माता अर्चना श्रीवास्तव भी बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर हाईस्कूल लहिया जलपापुर, भदैंया ब्लॉक में सहायक अध्यापिका हैं। प्रखर के दादा चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव गनपत सहाय डिग्री कॉलेज में कार्यालय अधीक्षक के पद से 2010 में सेवानिवृत्त हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के डॉक्टर से लखनऊ में ₹35 लाख की ठगी:किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर रुपए ऐंठे, वापस मांगने पर बंद अकाउंट का चेक थमाया
    Next Article
    विदेशी कारोबारी से 2 लाख डॉलर ठगने वाले अरेस्ट:पुलिस कमिश्नर से ई-मेल से शिकायत की थी, 12 साल में 200 करोड़ रुपए ठगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment