Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली के डॉक्टर से लखनऊ में ₹35 लाख की ठगी:किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर रुपए ऐंठे, वापस मांगने पर बंद अकाउंट का चेक थमाया

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दिल्ली के डॉक्टर ने 35 लाख रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने डॉक्टर से अपने किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर पैसे लिए थे। बाद में लौटाते समय बंद अकाउंट का चेक थमा दिया। इस पर उन्होंने बैंक में चेक लगाया जो बाउंस हो गया। तब उन्हें ठगी का पता चला। पश्चिम विहार नई दिल्ली निवासी डॉक्टर भारत भूषण ने बताया कि वह नई दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं। उनकी पहचान फ्लोरेट हॉस्पिटल नई दिल्ली के बाल चिकित्सक डॉ. मनोज मेहतो के जरिए लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह से हुई थी। देवेंद्र ने बातचीत करके काफी अच्छे संबंध बना लिए। इसके बाद एक दिन डॉ. देवेंद्र सिंह ने अपने पिता के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 35 लाख रुपए की जरूरत बताई और 3-4 महीने में रुपए लौटाने का भरोसा दिया। डॉ. मनोज मेहतो के कहने पर डॉक्टर भारत भूषण ने पूरी लिखा-पढ़ी के साथ फ्रेंडली लोन देने पर सहमति दे दी। सरकारी कर्मचारी बताकर अपने एकाउंट में नहीं लिया रुपए भारत भूषण ने डॉ. देवेंद्र से बैंक खाता मांगा तो उन्होंने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए रुपए अपने खाते में लेने से इनकार कर दिया और अपने दोस्त अमन श्रीवास्तव का अकाउंट दे दिया। इसके बाद डॉक्टर भारत भूषण ने ऑनलाइन और चेक के जरिए कुल 34.35 लाख रुपए अमन श्रीवास्तव के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। तीन-चार महीने बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो 28 नवंबर 2023 को डॉक्टर भारत भूषण अपनी पत्नी दीपशिखा और दो मित्रों के साथ लखनऊ पहुंचे। इस पर डॉ. देवेंद्र सिंह ने उन्हें गोमतीनगर के एक सुनसान स्थान पर मिलने बुलाया और देर रात तक टालमटोल करते रहे। बाद में अमन श्रीवास्तव के इंदिरानगर स्थित घर ले जाकर 35 लाख रुपए का चेक दिया। अगर पैसे न लौटें तो चेक से लगाकर निकाल लेना डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर 10 दिन में रुपए न लौटें तो चेक लगाकर पैसे निकाल लेना। पीड़ित ने तय समय के बाद चेक अपने अकाउंट में लगाया तो चेक बाउंस हो गया। बैंक से पता चला कि बैंक एकाउंट चेक जारी होने से करीब दो साल पहले ही बंद हो चुका था। तब उन्होंने कोर्ट में फाइल कर दिया। फिर ने धमकी देनी शुरू कर दी। मामले में इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कांग्रेस का धरना..लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश, जनहित के मुद्दों से भटकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी
    Next Article
    प्रखर श्रीवास्तव ने JEE Mains में 99.76 परसेंटाइल हासिल किए:सुल्तानपुर के छात्र ने जिले का नाम रोशन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment