Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी ने धोखा दिया तो प्रेमिका टावर पर चढ़ी,VIDEO:गोंडा पुलिस ने समझाकर उतारा, 3 साल पहले शादी का वादा कर मुंबई चला गया युवक

    20 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हड़कंप मच गया। रायपुर थाना छपिया की 23 वर्षीय रेशमा नामक युवती अपने प्रेमी के धोखे से परेशान होकर नंगे पांव एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। युवती लगभग 20 फीट ऊपर बैठकर हंगामा करने लगी। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने उसे देखा और तुरंत अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टावर पर ही बैठी रही। स्थानीय लोगों ने तत्काल छपिया थाने की पुलिस को सूचना दी। हथियागढ़ चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेशमा को समझाया। रेशमा की एक ही मांग थी कि उसके प्रेमी अमित (पुत्र लाला, निवासी गोदहना, थाना सादुल्लाह नगर, जिला बलरामपुर) को पुलिस पकड़कर लाए और उससे उसकी शादी करवाए। रेशमा ने बताया कि तीन साल पहले अमित और उसके परिजनों के बीच यह समझौता हुआ था कि 1 मई 2026 को तीन साल पूरे होने के बाद वे शादी करेंगे। इस समझौते के बाद अमित मुंबई चला गया। अब समझौते का समय पूरा होने के बावजूद वह रेशमा से शादी करने नहीं आ रहा है और न ही उसका फोन उठा रहा है। रेशमा ने इस संबंध में छपिया थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस अमित के गांव गई थी, जहां पता चला कि वह मुंबई में है। पुलिस ने अमित और रेशमा के परिजनों को रविवार को थाने बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही रेशमा टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने किसी तरह रेशमा को नीचे उतारा और उसे रविवार को थाने बुलाया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवती पुलिसकर्मियों से बहस करती भी दिख रही है। छपिया थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को रविवार को बुलाया गया है देखा जाएगा क्या मामला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट के देवांगना पहाड़ में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू, वन विभाग और प्रशासन ने भी किया सहयोग
    Next Article
    मोबाइल से नकल कराने की चर्चा पर पुलिस का खंडन:मुजफ्फरनगर में बोली, परीक्षा खत्म होने के बाद बनाया गया था वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment