Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट के देवांगना पहाड़ में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू, वन विभाग और प्रशासन ने भी किया सहयोग

    21 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के कर्वी स्थित एयरपोर्ट के समीप देवांगना पहाड़ क्षेत्र में लगी आग पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्ण नियंत्रण पा लिया है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लगी यह आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई। आग बुझाने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल की दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। एयरपोर्ट के दमकल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों सहित लगभग 15 कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे के भीतर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में राहत एवं नियंत्रण कार्य संचालित किए गए। इस अभियान में पुलिस, फायर ब्रिगेड, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने मिलकर काम किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कर्वी, उप जिलाधिकारी कर्वी, क्षेत्राधिकारी कर्वी, एयरपोर्ट की अग्निशमन टीम, विशेष सुरक्षा बल और वन विभाग की टीमों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आग पर पूर्ण नियंत्रण के बाद भी जिला प्रशासन ने क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखी और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम में लगी आग:लाखों का सामान जला, आसपास की दुकानें भी प्रभावित
    Next Article
    प्रेमी ने धोखा दिया तो प्रेमिका टावर पर चढ़ी,VIDEO:गोंडा पुलिस ने समझाकर उतारा, 3 साल पहले शादी का वादा कर मुंबई चला गया युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment