Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से बात करने पर बेटी को कुल्हाड़ी से काटा:फिरोजाबाद में थाने पहुंचा पिता, बोला- मार दिया हूं; अफेयर से था नाराज

    15 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के बाद अब फिरोजाबाद में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम संबंध से नाराज पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बचाने पहुंची पत्नी के सिर पर भी उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद वह दोनों को तड़पता छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, करीब ढाई घंटे बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और बेटी व पत्नी पर हमला करने की बात बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़ी दोनों को ट्रामा सेंटर ले गई। तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी की सांसें चल रही थीं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल आगरा रेफर कर दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार देर रात हुई यह वारदात जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, 15 दिन पहले युवती पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। बाद में वह वापस लौट आई थी। इसी बात से उसका पिता नाराज था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 8 जून को कुशीनगर में भी प्रेम संबंध से नाराज एक पिता ने अपनी दो बेटियों को पीट-पीटकर मार डाला था। तस्वीरें देखिए– पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए… नीलकंठ कॉलोनी सोफीपुर के राकेश राठौर परिवार के साथ चूड़ियां बनाने के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटे और इकलौती बेटी मुस्कान (19) थी। मुस्कान का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। पिता राकेश इस रिश्ते के खिलाफ थे, जबकि मां पुष्पा देवी बेटी का समर्थन करती थीं। परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले मुस्कान अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी, हालांकि देर रात वापस लौट आई थी। इसी बात से राकेश काफी नाराज हुए थे। बताया जा रहा कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे पिता राकेश घर पहुंचा। वहां उसने मुस्कान को अपने प्रेमी से बात करते देख लिया। यह देखकर वह गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और मुस्कान के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बेटी की चीख सुनकर मां पुष्पा देवी उसे बचाने पहुंचीं, लेकिन राकेश ने उनके सिर पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद राकेश उन्हें उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। रात करीब 9 बजे वह खुद बसई मोहम्मदपुर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण स्वरूप पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को आगरा रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बेटे ने बताया- हम लोग वृंदावन गए थे छोटे बेटे अरुण ने बताया, “रविवार सुबह बड़े भाई अजय, भाभी रचना, मैं और मेरी पत्नी अंजू गोवर्धन परिक्रमा के लिए वृंदावन गए थे। घर पर केवल पापा, मम्मी और बहन ही थे। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली। बहन की मौत कैसे हुई, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं थी।” पड़ोसी बोले- बेटी के घर छोड़कर जाने से नाराज था पिता पड़ोसी सीताराम ने बताया कि घटना के दौरान उन्हें कोई आवाज सुनाई नहीं दी। हालांकि, जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले मुस्कान बिना बताए घर से चली गई थी। इसी बात को लेकर उसका पिता नाराज था। एसपी ग्रामीण बोले- आरोपी गिरफ्तार एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया- आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटी के घर छोड़कर जाने की घटना से वह नाराज था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- साधु का हत्यारोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर:उन्नाव में लाउडस्पीकर से भजन बजाने पर की थी हत्या, 1 लाख का इनामी था उन्नाव में साधु राममिलन दास उर्फ बाबा मिलन दास सिंह (45) हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर हो गया। SP जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इसराइल ने 9 जून को 4 साथियों के साथ मिलकर बाबा मिलन की हत्या की थी। साधु के भाई ने दावा किया था कि राममिलन शिव मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर भजन बजाते थे, जिससे आरोपी नाराज थे। इसी कारण विवाद हुआ और आरोपियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी:बरेली में स्कूटी से जा रहा था, मंत्री दौरा छोड़कर अस्पताल पहुंचे
    Next Article
    अबोहर बस स्टैंड पर मिला वृद्ध का शव:यूपी का रहने वाला था, 40 साल यहां अकेला रहता था, रिक्शा चलाकर करता था पालन पोषण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment