Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से शादी की जिद...युवती टावर पर चढ़ी, VIDEO:डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरी, फोन पर बातकर प्रेमी ने शादी के लिए हां कहा

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में एक युवती प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे बाद वह नीचे उतरी। युवती की प्रेमी से बात कराई गई। उसने शादी के लिए हां कहा। इसके बाद युवती मानी। मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा कस्बे में सिनेमा हॉल के पास का है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे टावर पर युवती को देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सभी की निगाहें टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठी युवती पर टिकी रहीं। पुलिस ने युवती को नीचे उतारने के लिए प्रेमी को बुलाया। मोबाइल पर प्रेमी से बात करने और शादी की सहमति मिलने के बाद युवती शाम करीब 5:20 बजे सकुशल नीचे आ गई। बताया जा रहा है कि बीते छः महीनों से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कस्बे की 23 वर्षीय युवती का गांव के 19 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध है। सोमवार को युवती ने युवक को अपने घर बुलाया और शादी का दबाव बनाने लगी। युवक ने शादी से इनकार कर दिया और 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े भाई की शादी के बाद ही शादी करेगा। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर युवती को उसके घर भेज दिया और युवक को भी छोड़ दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से युवती नाराज थी। पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर युवती मंगलवार को करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सुखपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने टावर के चारों ओर जाल लगाया और युवती को नीचे उतारने के लिए उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम कार्यालयों में 'संभव दिवस' आयोजित:नागरिकों की 8 शिकायतें सुनी गईं, एक का मौके पर निस्तारण
    Next Article
    बसपा ने अंबेडकर जयंती रैली की तैयारी तेज कीं:समीक्षा बैठक में तय की गई रणनीति, लखनऊ में 14 अप्रैल को होगी महारैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment