Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती:प्रयागराज में चला हाई वोल्टेज ड्रामा, स्थानीय युवकों ने बचाई जान

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बुढ़िया का इनारा बाजार में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से फोन पर लगातार बात कर रही थी। वह बार-बार यह कह रही थी कि अगर उससे शादी नहीं की गई तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल की गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई और अपनी जिद पर अड़ी रही। हालात लगातार गंभीर होते जा रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद तीन स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ाई की और सूझबूझ के साथ युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। उनकी इस बहादुरी की लोगों ने सराहना की। प्रेमी के परिवार के इनकार से उठाया कदम इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ फूलपुर कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि युवती का अपने प्रेमी से लंबे समय से संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि, प्रेमी के परिवार ने एक ही परिवार की दो लड़कियों से रिश्ता होने का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम हमले की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि:मैनपुरी में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन, शहीद नागरिकों को किया याद
    Next Article
    लखनऊ में चाट लेने निकली किशोरी का अपहरण::5 घंटे कार में बंधक बनाकर छेड़छाड़, घर के पास छोड़कर फरार हुए आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment